नित्य करें धरती मां वन्दन, मातु पिता गुरुवर अभिनंदन
नित्य करें धरती मां वन्दन,
मातु पिता गुरुवर अभिनंदन,
सेवा धरम चले अविराम।-१
श्री राम जय राम जय जय राम-३
मातु पिता गुरुवर अभिनंदन,
सेवा धरम चले अविराम।-१
श्री राम जय राम जय जय राम-३
चुन चुन कर निज दोष हटायें,
अपना दिव्य रुप प्रगटायें,
परहित के हम आयें काम।-२
श्री राम जय राम जय जय राम-३
हे प्रभु हमको ऐसा वर दो,
जीवन त्याग तपोमय कर दो,
सदा करें हम राम का काम।-३
श्री राम जय राम जय जय राम-३
दया धर्म के सागर हों हम,
प्रेम हमारा कभी ना हो कम,
तव चरणों में हो विश्राम।-४
श्री राम जय राम जय जय राम-३
अब राम भक्त में भी है दम ख़म,
मंदिर भव्य बनायेंगे हम,
सदा करे हम संघ का काम।-५
श्री राम जय राम जय जय राम-3
Comments
Post a Comment